फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाथियों ने रौंदी धान की फसल

Tue, 29 Sep 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हा​थियों ने रौंदी धान की फसल। स्रोत : वन विभाग।
विज्ञापन
बांकेगंज। किशनपुर अभयारण्य में डेरा डाले सात हाथी सोमवार शाम बफरजोन मैलानी रेंज के रास्ते गढ़ा पुल से सुल्तानपुर बीट और खुटार रेंज सीमा से सटे खेतों में पहुंचे। यहां झुंड ने किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल रौंदकर तबाह कर दी।
विज्ञापन

हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनकर रखवाली कर रहे ग्रामीणों और निगरानी टीमों ने पटाखे दागकर, पीपे बजाकर और शोर मचाकर उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद हाथी पूरी रात आबादी के आसपास मंडराते रहे,लेकिन ग्रामीणों की मौजूदगी के चलते दोबारा फसलों की ओर रुख नहीं किया।
रेंजर मैलानी सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आबादी की ओर पहुंचने पर ग्रामीणों और निगरानी टीमों ने हाथियों को खदेड़ दिया। निगरानी टीमों के मुताबिक मंगलवार को हाथियों की लोकेशन किशनपुर जंगल में मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें