फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक रेंज से दूसरी ओर बढ़े हाथी, गांव के पास पहुंचने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी/मझगईं। मोहम्मदी वन रेंज के जंगल में सात दिन ठहरने के बाद नेपाली हाथियों का झुंड बुधवार रात कठिना नदी पार कर सहजनिया के जंगल पहुंच गया। इसके बाद हाथियों का झुंड मैलानी वन रेंज की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, मझगईं क्षेत्र के बसंतापुर गांव के पास बुधवार रात हाथियों का झुंड पहुंचने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। वनकर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें वापस जंगल की ओर खदेड़ दिया।
रेंजर निर्भय प्रताप शाही और फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि हाथियों का दल बुधवार रात गोला-खुटार हाईवे पार कर मैलानी वन रेंज के जंगल में जा सकता है। झुंड वापस नेपाल के जंगल में भी लौट सकता है या दुधवा के जंगल में मौजूद छोटे-बड़े 24 हाथियों के समूह में शामिल हो सकता है। ऐसा होने पर उसके दोबारा इस क्षेत्र में लौटने की आशंका है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। अधिकारियों ने हाथियों के दूसरे झुंड के मैलानी रेंज की ओर बढ़ने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

इधर, बसंतापुर गांव के पास हाथियों का झुंड पहुंचने की सूचना पर वन विभाग की टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर से हांका लगाने और पटाखे फोड़ने के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया। इस दौरान किसी की जानमाल या फसल को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन खेत में बनी एक किसान की झोंपड़ी तहस-नहस हो गई। हाथियों के गांव के पास पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है। लोग रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं।
रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया था। ग्रामीणों की मदद से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। टीम लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें