फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाथियों ने उजाड़ी गन्ने की फसल

विज्ञापन
हा​थियों ने रौंदी गन्ना की फसल। स्त्रोत-जागरूक किसान।
विज्ञापन
बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी में डेरा डाले नेपाली हाथियों का झुंड जंगल के इर्द-गिर्द मंडरा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात नौ बजे करीब पांच टस्कर हाथी खुटार रेंज की सिहुरा बीट के कंपार्टमेंट 5-6 से सटे गोविंदपुर गांव के खेतों में पहुंचे। चार किसानों गुड्डू, वीर बहादुर, अमर नाथ और कपिल खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को खाया और पैरों तले रौंदकर बर्बाद कर डाला। फसलों की निगरानी कर रही वन कर्मियों की टीम और किसानों ने पटाखे दागकर और शोर मचाकर खदेड़ा।
विज्ञापन

सुबह बड़ी नहर पारकर हाथी जंगल की ओर चले गए। निगरानी टीमों के मुताबिक, शनिवार को हाथियों की लोकेशन चलतुआ जंगल में मिली है। रेंजर मैलानी निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि निगरानी कराई जा रही है। किसानों को सतर्कता बरतनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें