फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाथियों ने निगरानी टीमों को दौड़ाया, किसानों की धान की फसल रौंदी

Thu, 17 Sep 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बांकेगंज के बरौंछा गांव के खेतों में हा​थियों ने रौंदी धान की फसल। स्रोत : वन विभाग।
विज्ञापन
बांकेगंज। नेपाल के शुक्ला फांटा नेशनल पार्क से किशनपुर अभयारण्य के मड़हा सेक्शन में पहुंचे सात हाथियों ने यहां डेरा डाल दिया है। बुधवार शाम को जंगल से निकलकर हाथी बफरजोन की जटपुरा बीट जा पहुंचे। निगरानी टीमों को दौड़ाने के बाद खेतों में खड़ी धान की फसल रौंद डाली।
विज्ञापन

मड़हा सेक्शन से नकुला के रास्ते बुधवार रात निकले हाथी जंगल से सटे बरौंछा गांव के खेतों में पहुंचे। यहां फसलों की रखवाली कर रहे ग्रामीणों और निगरानी टीमों ने पटाखे दागकर और पीपे बजाकर खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। खदेड़ने से गुस्साए तीन टस्करों ने ग्रामीणों और टीमों को दौड़ा लिया। सभी ने इधर-उधर भागकर बमुश्किल जान बचाई। इसके बाद हाथी दिलबाग, मोहन समेत चार किसानों के खेतों में घुसकर पककर तैयार खड़ी धान की फसल चरकर और रौंद कर नष्ट कर डाली। सुबह के वक्त हाथी फिर जंगल की ओर कूच कर गए। इस दौरान उत्पाती हाथियों ने रास्ते में खड़े कई पेड़ उखाड़ डाले। निगरानी टीमों के मुताबिक बृहस्पतिवार को हाथियों की लोकेशन मड़हा जंगल में मिली है।
वर्जन
वन कर्मियों की टीमें गठित कर हाथियों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जटपुरा बीट में फसल नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। पिछले दो सालों में वन विभाग की ओर पलिया मझगई, संपूर्णानगर और उत्तर निघासन बेलरायां क्षेत्र के 118 किसानों के बैंक खाते में 22 लाख रुपये से अधिक फसल क्षति धनराशि भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कीर्ति चौधरी, डीएफओ, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें