फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कंचनपुर में नोमेंस लैंड के पास मिला हाथी का शव

विज्ञापन
नेपाल के कंचनपुर नोमेंस लैंड पर मिला हाथी का शव। संवाद
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के कंचनपुर जिले की दोधारा चांदनी नगर पालिका के नोमेंस लैंड पर एक जंगली हाथी का शव पड़ा मिला। उसकी सूंड़ पर चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन


शुक्लाफांटा पार्क के वरिष्ठ संरक्षण अधिकृत मनोज शाह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह दोधारा चांदनी के वार्ड तीन वडुवाल टोल में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या 800 के पास नोमेंस लैंड पर एक व्यस्क हाथी का शव पड़ा देखा गया। उक्त हाथी की सूचना दोनों देशों के सुरक्षाकर्मियों के साथ पार्क कर्मियों को दी गई।
नेपाल के पशु चिकित्सक डाॅ. आभास श्रेष्ठ ने बताया कि हाथी की सूंड़ में घाव मिला है, जबकि शरीर में कहीं भी कोई चोट नहीं है। फिलहाल हाथी की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें