फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने हमला कर कई घरों को उजाड़ा

Mon, 29 Dec 2014 12:46 AM IST
तिकुनियां
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडो-नेपाल बार्डर पर स्थित ग्राम चौगुर्जी में हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर तीन घरों को उजाड़ दिया। इससे घरों में सो रहे लोगों और अन्य ग्रामीणों अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने आग जलाई और पटाखे दागे तब जाकर हाथी भागे।
विज्ञापन

बताते हैं रात करीब तीन बजे गांव में आधा दर्जन हाथी आ गये। गांव निवासी गेबो ने बताया कि हाथियों के चिंघाड़ने और छप्पर हिलाने पर उनके धावा बोलने की जानकारी हुई। हाथियों ने छप्पर उजाड़कर घरों में रखी डेहरिया और ड्रम पलट दिया जिससे धान बिखर गया। भूखे हाथियों ने मौके पर ही करीब तीन क्विंटल धान खा डाला। इसके बाद पड़ोस स्थित नंदकिशोर के घर की फूस की टटिया उजाड़ दी। हाथियों ने डेहरिया में दस क्विंटल धान गिराकर बिखेर दिया और धान को खाकर बर्बाद किया। इसके बाद कमली के घर पर धावा बोलकर छप्पर नोच डाला और अनाज बिखेर दिया। हाथियों का तांडव करीब दो घंटे तक चलता रहा। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर मशाल लेकर हाथियों को दूर तक खदेड़ा।
इस बाबत रेंजर एमएन सिंह ने बताया कि वह मौके पर पहुंचकर मुआयना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों से बचाने के लिए वन विभाग की ओर से कोई बंदोबस्त नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

हाथियों का चौखड़ा फार्म में उत्पात
चंदनचौकी/मझगईं। चंदनचौकी के बरबटा गांव और मझगईं इलाके के चौखड़ा फार्म में हाथियों ने शनिवार की रात जमकर उत्पात मचाया। बरबटा में हाथियों के झुंड ने तमाम किसानों की गेहूं की फसल उजाड़ दी और एक खेत में लगे इंजन को पलट कर पाइप फाड़ डाला। वहीं चौखड़ा में जंगली हाथियों का झुंड किसानों के घरों पास पहुंच गए। गुलरा चौकी के कर्मियों को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।
शनिवार की रात चंदनचौकी क्षेत्र के गांव बरबटा में जंगली हाथियों के झुंड ने किसान आशाराम, रेंजर, शंकर, ओमप्रकाश, जगन्नाथ आदि का कई एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल रौंद डाली। ओमप्रकाश के खेत में लगा इंजन पलट कर पाइप फाड़ दिया। उधर मझगईं के चौखड़ा फार्म इलाके में जंगली हाथियों का झुंड आबादी वाले इलाके तक पहुंच गया जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही गुलरा वन चौकी के दरोगा उमाशंकर पाल कर्मियों समेत मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दर्जनाें ट्रैक्टरों पर सवार होकर हाथियों को खदेड़ा तो वहीं वन दरोगा ने हवाई फायरिंग की इसके बाद ही हाथी भागे। हाथियाें ने बलजीत सिंह, बूटा सिंह, बबलू सिंह, समीर पांडे, सुधीर पांडे, लक्खू सिंह, देवेंद्र सिंह, दयाल सिंह, पप्पू सिंह, बूटा सिंह, परगट सिंह, बलवंत सिंह, साधू सिंह आदि किसानों की करीब 20 एकड़ फसल रौंद डाली।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें