फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्मार्ट मीटर लगाने गए बिजली कर्मियों से मारपीट

Sun, 09 Nov 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। स्मार्ट मीटर लगाने गए बिजली कर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है। कैमहरा बिजली फीडर के कर्मचारी सर्वेश भारती और महेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कैमहरा विद्युत उपकेंद्र के जेई विनीत कुमार सिंह ने बताया कि दो बिजली संविदा कर्मी सर्वेश कुमार भारती और महेंद्र सिंह संयुक्त टीम के साथ शुक्रवार को फरधान गांव में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रहे थे। गांव के ही संजीव कुमार और राजकिशोर ने टीम से बहस करने लगे और मीटर लगाने मना कर दिया।
संजीव ने कहा कि आज नहीं, कल आकर लगाना। टीम ने दूसरे दिन आने में असमर्थता जताई। टीम वहां से हट गई और दूसरे घर में लगाने लगी। इसके बाद दोनों लोग फिर आ गए और झगड़ा करने पर आमादा हो गए। आसपास के लोगों ने बीचबचाव करा दिया। थोड़ी देर बाद फिर आकर दोनों बिजली कर्मचारियों पर लाठी-डंडा लेकर गाली-गलौज करते हुए हमलावर हो गए। इसमें सर्वेश कुमार भारती को चोटें लगी हैं। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि बिजली कर्मचारी सर्वेश कुमार भारती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें