फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
अम्बेडकर पार्क में धरना देते संविदा  कर्मचारी                 स्रोत:संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रविवार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने धरना देते हुए विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मांगों में आउटसोर्स कर्मचारियों को 18000 रुपये वेतन का भुगतान करने, मार्च 2023 में आंदोलन के दौरान हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने, ईपीएफ घोटाले की जांच कराने, दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मानक के अनुरूप सुरक्षा उपकरण देने, कार्य के दौरान विकलांग हुए कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति देने, मेसर्स ओरियन सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स विद्युत मजदूर कल्याण समिति, ईपीएफ में किए गए घोटाले की राशि को वसूल कर कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा कराने, आउटसोर्स कर्मचारियों को पेट्रोल व मोबाइल भत्ता देने, मृतक कर्मचारियों के परिजनों को 10 लाख रुपये दुर्घटना हित लाभ देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन एसडीएम अतिरिक्त को सौंपा।

अम्बेडकर पार्क में धरना देते संविदा  कर्मचारी                 स्रोत:संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें