फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भीषण गर्मी में सताएगी बिजली, छह दिन लोग होंगे परेशान

Tue, 27 May 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी के बीच छह दिन तक बिजली सताएगी। विद्युत निगम को तपते मई और जून में रीवैंप योजना के तहत कार्य कराने की याद आई है। ऐसे में उपभोक्ता परेशान होंगे। कटौती के संबंध में नया रोस्टर जारी किया गया है।
विज्ञापन

नए रोस्टर के अनुसार मोहल्ला हाथीपुर, संकटा देवी, महेवागंज ब्रिज से महेवागंज चौराहा की आपूर्ति 28 मई को सुबह चार से नौ बजे तक बाधित रहेगी। इसके बाद 29 मई को रानीगंज, सब्जी मंडी, अरोड़ा पेट्रोल पंप से मझरा फार्म तक, राजगढ मेंं आपूर्ति सुबह चार से नौ और बेहजम रोड से शिव काॅलोनी तक आपूर्ति सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।
30 मई को मोहल्ला संकटा देवी, महेवागंज से ज्ञानपुर में आपूर्ति सुबह चार से नौ बजे तक बाधित रहेगी तो 31 मई को बेहजम रोड से शिव काॅलोनी की आपूर्ति सुबह 10 से शाम पांच बजे और मूसाराम शोरूम से अन्देशनगर, हाथीपुर, पंचपीर की आपूर्ति सुबह चार से नौ बजे बाधित रहेगी।
विज्ञापन

एक जून को राजगढ़, बक्सा मार्केट, सब्जी मंडी, महेवागंज से ज्ञानपुर की आपूर्ति सुबह चार से नौ, दो जून को हाथीपुर, उस्मानी काॅलेज से अरोड़ा पेट्रोल पंप और तीन जून को राजगढ़, संकटा देवी, रानीगंज, पंचपीर, महेवागंज से ज्ञानपुर की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें