फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कल से चार दिन सुबह चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Thu, 25 Jun 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एलआरपी चौराहे से इंदिरा मनोरंजन पार्क तक सड़क चौड़ीकरण के तहत 33/11 केवी लाइन शिफ्टिंग के कारण 27 से 30 जून तक सुबह चार से आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि स्टेशन रोड से मेला मैदान चौराहे तक नई बस्ती उपकेंद्र की 33/11 केवी लाइन शिफ्टिंग कराई जाएगी। इसके चलते संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, इसके समीप से गुजरने वाली गढ़ी उपकेंद्र के पोषक टाउन नंबर-7 की 33/11 केवी लाइन की आपूर्ति भी आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।
-
बिजली की समस्या पर भाकियू ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम
मोहम्मदी। बिजली समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि 18 घंटे आपूर्ति के दावे के बावजूद केवल छह-सात घंटे बिजली मिल रही है और उसमें भी 15-20 बार ट्रिपिंग होती है। लो-वोल्टेज से ट्यूबवेल की मोटरें फुंक रही हैं, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। तहसील अध्यक्ष अमरदीप सिंह ने चेतावनी दी कि 72 घंटे के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रवक्ता गुरदीप सिंह, शाहिद खां, शेर सिंह, आरिफ खां आदि मौजूद रहे। उधर, अलीनगर और हरिहरपुर के उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंचकर एसडीओ शुभम मौर्य से शिकायत की कि उन्हें केवल तीन से चार घंटे बिजली मिल रही है। एसडीओ ने बताया कि बरवर फीडर की समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


लो-वोल्टेज से राहत को दो नए फीडर का प्रस्ताव
सिकंदराबाद। लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए विद्युत निगम ने सिकंदराबाद उपकेंद्र से दो नए फीडर बनाने का प्रस्ताव भेजा है। अधिकारियों का कहना है कि नए फीडर बनने से लोड कम होगा और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। हरीनगर और मोहम्मदाबाद फीडर के उपभोक्ता लंबे समय से लो-वोल्टेज और कटौती से परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर मंगलवार रात किसानों ने उपकेंद्र पर टेंट लगाकर धरना शुरू किया था। बुधवार को अधिकारियों के जल्द समाधान के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। गोला के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि लोड कम करने के लिए दो नए फीडर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें