लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट और नई बस्ती बिजलीघर के सभी फीडर पर टेस्टिंग कार्य के चलते शनिवार सुबह चार घंटे की कटौती की जाएगी।
अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को कलक्ट्रेट बिजलीघर के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह छह से 10 बजे से तक बाधित रहेगी।
इसमें नौरंगाबाद, सलेमपुर कोन, ऑफिसर्स कॉलोनी सहित सभी फीडरों से आपूर्ति बंद रहेगी। छह अक्टूबर दिन रविवार को नई बस्ती बिजली घर की आपूर्ति बंद रहेगी। इसमें मोहल्ला काशीनगर, नई बस्ती, बहादुर नगर, महाराजनगर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।