फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 200 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बाढ़ के चलते करीब 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे हजारों लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

निघासन के 100, पलिया क्षेत्र के 60, धौरहरा 25, फूलबेहड़ क्षेत्र के करीब 25 गांवों की बिजली सप्लाई बाधित है। विभागीय अफसरों का कहना है कि गांव में पानी रहने तक सप्लाई शुरू करना खतरे से कम नहीं है। पलिया क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव में बिजली विभाग की तरफ से बिजली बंद की गई थी। पतवारा फीडर के दो गांव, मझगई फीडर के करीब आठ गांवों की बिजली भी बंद है।
एसडीओ मयंक चक्रवर्ती ने बताया कि इन गांव में अभी जलभराव की स्थिति है। भीरा क्षेत्र के नदी किनारे के गांव में बिजली बंद रखी गई है। मझगई क्षेत्र के शारदा नदी से सटे एक दर्जन गांव में आपूर्ति बंद है। पानी कम होने के बाद आपूर्ति शुरू की जाएगी। बाढ़ का प्रकोप निघासन क्षेत्र में भी देखने को मिला है।
विज्ञापन

बाढ़ के पानी की वजह से निघासन क्षेत्र में करीब 100 गांवों की आपूर्ति बाधित है। 50 से अधिक गांव ऐसे हैं, जहां के उपभोक्ताओं को एक हफ्ते बाद भी आपूर्ति नहीं मिल सकी। इन गांवों के लोगों के मोबाइल डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

धौरहरा क्षेत्र में घाघरा नदी का प्रकोप है। धौरहरा उपकेंद्र के रामलोक, स्वर्ग लोक, परसा, वहीं ईसानगर बेल्तुआ के फीडर के गनापुर, डुडकी, परसा, चकदहा, जनकपुर, कैरातीपुरवा, हटवा आदि करीब 25 गांवों में पांच दिनों से आपूर्ति बंद है। वेल्तुआ फीडर में जलभराव होने से पूरा फीडर बंद था, लेकिन शुक्रवार को पानी निकलने के बाद सप्लाई चालू होने से काफी राहत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें