फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उपकेंद्र में खराबी से सौ गावों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। मोहम्मदी 132 केवीए उपकेंद्र में खराबी से जेबीगंज और गोकन उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति मंगलवार शाम को ठप हो गई। बुधवार दोपहर बाद बिजली आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मोहम्मदी में 132 केवीए बिजली उपकेंद्र में गोकन और जेबीगंज उपकेंद्र का ब्रेकर मंगलवार दोपहर बाद फट गया। इससे जेबीगंज उपकेंद्र के कस्बा जेबीगंज, उचौलिया समेत क्षेत्र के करीब सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपखंड अधिकारी शुभम मौर्य ने बताया कि लखीमपुर स्टोर से ब्रेकर मंगाया गया है।
बुधवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकेगी। उचौलिया में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से कस्बे के पनाहपुर मार्ग की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। मंगलवार को बिजली कर्मियों ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर ठीक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें