फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 30 फीडरों में बिजली का गणित बिगड़ा

Thu, 22 Oct 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विद्युत फॉल्ट सही करता कर्मचारी। स्रोत: विद्युत निगम
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के पांच बिजली डिवीजनों के 30 फीडरों में एटीएंडसी लॉस अधिक होने से बिजली निगम के सामने नुकसान रोकने और राजस्व बढ़ाने की चुनौती है।
विज्ञापन

मितौली डिवीजन के रामनगर फीडर पर सर्वाधिक 99.85 प्रतिशत लॉस दर्ज किया गया है। वहीं, निघासन डिवीजन के सात फीडर ओवरलोड हैं। विभाग ने लॉस कम करने के लिए छापामार अभियान शुरू किया है। बकायेदारों के कनेक्शन काटने की भी तैयारी है।
विद्युत निगम की रिपोर्ट के अनुसार, राम नगर फीडर पर 3,696 मेगावॉट आवर (MWh) इनपुट एनर्जी के मुकाबले राजस्व वसूली 0.48 लाख रुपये रही।
मितौली के अमृतागंज में 97.79, अछनिया में 97.52, पिपरिया झला में 97.38 और गौरिया में 97.20 प्रतिशत एटीएंडसी लॉस दर्ज किया गया।
निघासन डिवीजन के बलतुआ में 93.57, सलीमाबाद में 92.34, कटौली में 88.54, झंडी में 87.26, रमियाबेहड़ में 84.60, बरूही में 81.66, ईसानगर में 80.42, सिंगाही देहात में 74.42, धौरहरा में 73.25, रकेहटी में 71.31 और नानक फार्म रामनगर में 55 प्रतिशत लॉस रहा।
विज्ञापन

मोहम्मदी डिवीजन के जेबी गंज में 89.62, बलराम नगर में 89.46, बबौरी रोड में 79.41, मैगलगंज में 74.25 और चौरैयापुरवा में 72.46 प्रतिशत लॉस दर्ज किया गया। पलिया डिवीजन के त्रिकौलिया में 62, पंजाब घाट में 60 और सेमरिया में 55 प्रतिशत लॉस रहा।

गोला डिवीजन के डाउन-पांच में 64.17, सुभाषनगर में 60.98, टाउन-दो में 52.10, टाउन-एक में 46.63 और मैलानी टाउन में 43.63 प्रतिशत लॉस दर्ज किया गया। संवाद

एटीएंडसी लॉस के ये हैं कारण

एटीएंडसी लॉस के पीछे बिजली चोरी, कटिया डालना, मीटर से छेड़छाड़, गलत बिलिंग, तकनीकी नुकसान और राजस्व वसूली में कमी जैसे कारण हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, किसी सबस्टेशन से 100 यूनिट बिजली सप्लाई हुई और 15 यूनिट का हिसाब बिलिंग में नहीं आया तो यह अंतर लॉस में शामिल हो सकता है। वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए फीडरवार जांच जरूरी है।
-
निघासन के सात फीडर ओवरलोड
एटीएंडसी लॉस के साथ क्षमता से अधिक भार की समस्या भी सामने आई है। निघासन डिवीजन के बलतुआ, सलीमाबाद, झंडी, कटौली, रकेहटी, ईसानगर और सिंगाही देहात फीडर ओवरलोड हैं। इसी डिवीजन के 11 फीडर लॉस की सूची में शामिल हैं।

पांच डिवीजनों के आंकड़े तैयार
जिले में छह डिवीजन हैं। लखीमपुर को छोड़कर मितौली, गोला, मोहम्मदी, निघासन और पलिया डिवीजन के 30 फीडरों का डाटा तैयार किया गया है। राजस्व वसूली में गोला टाउन-1 का प्रदर्शन सबसे बेहतर बताया गया है, जहां 253.73 लाख रुपये की वसूली हुई। विभाग के सामने लॉस कम करने और राजस्व वसूली बढ़ाने की चुनौती है।
विज्ञापन


जिले के 30 फीडरों में एटीएंडसी लॉस है, जिनमें सबसे अधिक मितौली डिवीजन के फीडरों में है। लॉस कम करने के लिए निगम छापामार अभियान चला रहा है। इसे रोकने के साथ ही बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
-अजय सिंह, अधिशासी अभियंता, डिवीजन-प्रथम (नोडल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें