फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विभिन्न मांगों को लेकर बिजली संविदा कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विभिन्न मांगों को लेकर रविवार देर शाम आठ बजे उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

कर्मचारियों की आउटसोर्स व्यवस्था को खत्म कर उन्हें नियमित करने की मांग उठाई। कहा कि आउटसोर्स व्यवस्था में कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की घोषणा के बावजूद मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस नहीं लिया गया।
कर्मचारियों के ईपीएफ के पैसे को कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा न कराने, महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश न देने, 55 वर्ष की अवस्था में कर्मचारियों को रिटायर करने आदि समस्याओं का समाधान कराने के लिए कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च कचहरी पावर हाउस से आंबेडकर पार्क तक निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें