फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नहीं जोड़ा विद्युत कनेक्शन, उपभोक्ता परेशान, पानी का संकट

Wed, 17 Dec 2025 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। काटे गए विद्युत कनेक्शन को दूसरे दिन भी नहीं जोड़ा गया। मोहल्ला कंचनपुरी निवासी ठेकेदार उमेश पांडेय ने बताया कि उनका एक मकान रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज के पीछे हैं, जहां पत्नी रेनू पांडे के नाम विद्युत कनेक्शन है। मंगलवार को टीम दूसरे के बकाया बिल पर उसका कनेक्शन बिना जांच पड़ताल कर काट दिया। नोटिस भी चस्पा कर दिया। घर पर जो नोटिस चस्पा है वह शिल्पा सोनी के नाम है, जिस पर 80,875 रुपये बकाया होना दिखाया गया है, जबकि उसकी रेनू पांडे के नाम कनेक्शन है। उमेश ने बताया कि मामले की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। वहां गाय को पाल रखा, जहां अब पानी का संकट हो गया है। उमेश ने बताया कि मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे कनेक्शन काटा गया, जो अभी तक नहीं जोड़ा। इधर, बुधवार को अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार पत्र जारी कर कहा रेनू पांडेय पत्नी उमेश पांडेय एक घरेलू भार का कनेक्शन है, जिस पर 12,189 रुपये बकाया है। जबकि दूसरा शिल्पा सोनी जिन पर 80872 बकाया है। पत्र में कहा रेनू पांडेय के संयोजन पर एसडीओ गए, लेकिन उपभोक्ता बहार होना बताया और मीटर नहीं दिखाया गया। कहा कि वह शाम को या कल भुगतान जमा करूगा, तथा उपभोक्ता द्वारा मीटर रीडर से भी बिल बनाने के लिए भी मना कर दिया जाता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें