फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गांव में लगा बिजली कैंप, चालू की गई स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
महरेना गांव में बिजली बिल जमा करते विभाग के अधिकारी- संवाद
विज्ञापन
संसारपुर। दो गांवों की बिजली सप्लाई बंद होने से परेशानी में पड़े ग्रामीणों की खबर छपने के बाद शुक्रवार को विभागीय अफसर गांव पहुंचे। कैंप लगाकर लोगों से बकाया भुगतान जमा किया। साथ ही गांव की स्ट्रीट लाइट चालू कर दी।
विज्ञापन

महुरेना और नंदापुर गांव के ग्रामीणों का बकाया होने पर एक हफ्ता पहले सप्लाई बंद कर दी थी। साथ ही गांव की स्ट्रीट लाइट भी बंद कर दी थी, जिससे गांव में अंधेरा छा गया था। गांव के आसपास जंगल क्षेत्र है और यहां जंगली जानवरों के आने का खतरा हमेशा बना रहता है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों की समस्या को लेकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होते ही विभाग के अफसर गांव पहुंचे।
अफसरों ने सबसे पहले गांव की स्ट्रीट लाइट शुरू कराई। साथ ही कैंप लगाकर लोगों के बिल जमा किए। एसडीओ एन मनोस ने बताया अभी तक मात्र तीन लोगों ने ही बिल जमा किए हैं, जिनकी सप्लाई शुरू कर कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों से एकमुश्त समाधान योजना का फायदा उठाने की अपील की। इसमें ब्याज पर छूट दी जाती है। इधर, गांव में स्ट्रीट लाइट की सप्लाई शुरू होने पर ग्रामीणों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें