फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली आई और गई... 200 गांवों के हजारों उपभोक्ता परेशान रहे

विज्ञापन
सलीम अंसारी प्रधानपति रायपु
विज्ञापन
सिकंदराबाद। सिकंदराबाद विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पांच फीडरों से शुक्रवार को आपूर्ति ठप रही। हर घंटे नया रोस्टर जारी होता रहा। दिनभर 200 गांव के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। लोग पानी के लिए भी तरस गए। फसलों की सिंचाई प्रभावित हो गई। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत भी की।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पांच बजे सप्लाई बंद कर दी गई। सुबह छह बजे सप्लाई शुरू हुई, लेकिन ज्यादा देर नहीं रही। तभी विभाग ने छह से नौ बजे तक कटौती रोस्टर जारी कर दिया। रोस्टर जारी होने के बाद भी सुबह 7: 45 बजे 15 मिनट के लिए सप्लाई दी। इसके बाद सुबह 8:25 से 10.10 तक का रोस्टर जारी कर दिया, लेकिन तय समय पर लाइट नहीं आई।
इसके बाद पूरे दिन बिजली नहीं मिली। विद्युत निगम के मुताबिक, सुबह 11 बजे सप्लाई मिलनी थी, लेकिन हर घंटे नया रोस्टर जारी होता रहा और समय बढ़ता रहा। इससे उपभोक्ता काफी परेशान हुए। जैसे-तैसे दोपहर करीब 1.40 बजे सप्लाई आई लेकिन 3.25 फिर चली गई। रोस्टर के नाम पर पूरे दिन यही खेल चलता रहा, जिससे उपभोक्ता काफी परेशान हुए।

सलीम अंसारी प्रधानपति रायपु

सलीम अंसारी प्रधानपति रायपु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें