उचौलिया। गांव बरखेरा में एक अधेड़ की शनिवार देर रात घर में पंखा चलाते समय करंट लगने से मौत हो गई। करंट से झुलसे अधेड़ को परिजन इलाज के लिए शाहजहांपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गांव बरखेरा निवासी 50 वर्षीय रामप्रसाद शनिवार देर रात करीब दस बजे घर में बिजली का पंखा लगे रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलसे रामप्रसाद को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले गए, लेकिन वहां डॉक्टर ने रामप्रसाद को मृत घोषित कर दिया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, बरखेरा के मजरा डभौरा निवासी युवक राहुल की दिल्ली में फैक्टरी में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से शनिवार शाम मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। युवक का शव लेने परिजन दिल्ली गए हैं। संवाद