फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान, जितनी घोषणा उतनी नहीं दी जा रही सप्लाई

विज्ञापन
electrcity problem
विज्ञापन
उचौलिया-ईसानगर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बदहाल है। आलम यह है कि कहीं चार तो कही छह घंटे ही सप्लाई मिल पा रही है। इससे उपभोक्ता गर्मी में खासे परेशान हैं। सरकार ने शहरी क्षेत्र को 24 घंटे, तहसील क्षेत्र को 20 और ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली मुहैया कराने का निर्देश दिए हैं लेकिन इस पर अमल नहीं हो रहा।
विज्ञापन

ईसानगर कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बमुश्किल पांच घंटे भी बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। कस्बा निवासी संजू मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, रामखेलावन भार्गव, अनुराग अवस्थी, राजेंद्र जयसवाल, मोबीन, सोनू मिश्रा आदि का कहना है कि क्षेत्र में सप्लाई का कोई शेड्यूल निर्धारित नहीं है। बिजली कब आएगी और कब कट जाएगी, इसका पता नहीं चल पाता है। यहां तक कि कभी-कभी पूरी रात व दिन में बिजली गुल रहती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के जर्जर तारों को बदलने के साथ ही बिजली सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। अवर अभियंता जय कुमार गौतम ने बताया कि ओवरलोड के चलते ग्रामीण इलाकों में बिजली ट्रिप होने से समस्या बढ़ गई है। इसके चलते बिजली संकट है। वहीं लोकल फाल्ट से भी समस्या खड़ी हो रही है।
जेबीगंज उपकेंद्र में उचौलिया फीडर की ट्रॉली खराब
उचौलिया। जंगबहादुरगंज 33/11 केवीए बिजली उपकेंद्र में उचौलिया फीडर की ट्रॉली करीब एक हफ्ते से खराब है इससे उपभोक्ताओं को पसगवां फीडर से सप्लाई दी जा रही है। एक ट्रॉली पर दो फीडर जोड़ने से ओवरलोड के कारण दोनों फीडर पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था चौपट हो गई है। उपभोक्ताओं प्रदीप वाजपेई, प्रमोद गुप्ता, मुदित, रवि, पवन आदि ने बताया कि सुबह से शाम तक सिर्फ एक घंटे बिजली मिल पा रही है। घंटों गायब रहने के बाद बिजली आने पर ओवरलोड के चलते बार बार लाइन ट्रिप हो रही है। जिससे भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जेई राजेश चौधरी का कहना है कि ट्रॉली मैकेनिक लखनऊ से आता है। कुछ स्पेयर पार्ट्स भी नहीं थे। जिस वजह से ट्रॉली की मरम्मत नहीं हो सकी। एक दो दिन में ट्रॉली ठीक हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन

मैलानी में हो रही ढाई घंटे बिजली कटौती
मैलानी। गर्मी बढ़ते ही यहां बिजली कटौती शुरू हो गई है। सुबह सवा दस से पौने बारह बजे तक और फिर अपराह्न तीन से चार बजे तक बिजली कटौती होती है। यही नहीं गर्मी ज्यादा बढ़ने पर अक्सर आपात कटौती भी की जाती है। इसके अलावा लोकल फाल्ट के चलते भी बिजली गायब हो जाती है, जिससे गर्मी के मौसम में आमजन को परेशानी हो रही है। संवाद
मोहम्मदी: हर रोज चार घंटे बिजली कटौती
मोहम्मदी। क्षेत्र में रेहरिया विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण इलाकों में बिजली की सप्लाई की जाती है, ऐसे में हर रोज चार घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। संवाद
बाईपास फीडर से आठ घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई
पलियाकलां। बाईपास रोड का चौड़ीकरण होने के कारण बाईपास फीडर की विद्युत आपूर्ति चार से सात जून तक दिन में आठ घंटा बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अवर अभियंता विद्यासागर ने बताया कि बाईपास रोड पर सड़क का चौड़ीकरण तेजी से हो रहा है। जिसको लेकर इस रूट पर बिजली आपूर्ति बंद रखनी पड़ेगी। इसके लिए विभाग की तरफ से चार से सात जून तक सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखने की बात कही गई है। चार दिनों के बाद आगे की स्थिति के बारे में बताया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें