फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षकों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम तेज करने के निर्देश दिए

Thu, 02 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
समीक्ष्‍ाा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मतदेय स्थलों का सत्यापन कराकर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे आरओ
विज्ञापन

 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षकों ने समीक्षा की, जिसमें शांतिपूर्वक निष्पक्ष मतदान कराने के लिए अफसरों को निर्देश दिए। प्रेक्षकों ने चुनाव तैयारियों में लगे अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए। मतदाता जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए, जिससे शत प्रतिशत मतदान हो सके। प्रभारी अधिकारियों से अब तक की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। 
कलक्ट्रेट सभागार में आठों विधानसभाओं के प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक ने बैठक में डीएम आकाशदीप से अब तक चुनाव को लेकर की गई तैयारियों पर चर्चा की। डीएम ने बताया कि जिला हेल्पलाइन कंट्रोल रूम का नंबर 05872-271127 पर 24 घंटे शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। इसी प्रकार आठों विधानसभाओं के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। 53610 स्थलों से पोस्टर बैनर हटवाए गए हैं। चुनाव आचार संहिता के तहत 14 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। 83 प्रतिशत शस्त्र लाइसेंस जमा कराए जा चुके हैं। पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई निरंतर की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्षकों ने मतदान केंद्र पर मतदाता सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, जिसमें रैंप, पेयजल, शौचालय, शेड, विद्युत आदि की व्यवस्था के बारे में पूछा। प्रेक्षकों ने सुविधाएं एक बार फिर से सत्यापित कराने के निर्देश दिए। एसपी मनोज झा ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नेपाल बार्डर पर 18 बैरियर, जिले के अंदर 23 और जिले की सीमाओं पर 29 बैरियर लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले को 83 कंपनी और दो प्लाटून फोर्स मिला है। बैठक में सीडीओ अमित सिंह बसंल, एडीएम उमेश नारायण पांडेय, पीडी वीरेद यादव, डीडीओ अनिल सिंह मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें