मितौली। सेंट्रल बार एसोसिएशन तहसील मितौली के वर्ष 2026 के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी मोहम्मद अब्बास की अध्यक्षता में सहायक चुनाव अधिकारी अखिलेश कुमार एडवोकेट, शक्ति और आशीष कुमार वाजपेयी की मौजूदगी में हुई बैठक में चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।
रिटर्निंग ऑफिसर राजेंद्र सिंह तोमर के अनुसार एसोसिएशन की फीस और अंशदान पूर्ववत रहेंगे। चुनाव कार्यक्रम के तहत 29 जून को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तथा 30 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी।
नामांकन पत्र एक जुलाई को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तथा दो जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जमा किए जाएंगे। तीन जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी।
मतदान सात जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न पदों के संभावित प्रत्याशियों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।