फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ई-रिक्शा पलटने से बुजुर्ग महिला घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। खमरिया थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा पलटने से दबकर बुजुर्ग महिला घायल हो गई। उसे डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। खमरिया थाना क्षेत्र के गांव बाजार पुरवा दरिगापुर निवासी शांती देवी (65) पत्नी जगन्नाथ शनिवार को ई-रिक्शा से जा रहीं थीं। रास्ते में पकरिया के पास ई-रिक्शा पलटने से वे उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस ने उन्हें सीएचसी फिर जिला अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल महिला के पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें