लखीमपुर खीरी। एसपी संकल्प शर्मा ने शनिवार देर शाम दो दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। वहीं तीन को नई तैनाती मिली है। मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन एसआई भूपेंद्र सिंह व अविनाश कुमार को थाना मझगईं और राम जी को थाना भीरा भेजा गया है। वहीं सर्विलांस सेल के प्रभारी बृजमोहन सैनी को चौकी प्रभारी संसारपुर और प्रभारी न्यायिक वीडियो कांफ्रेंसिंग सेल के उदयवीर यादव को चौकी प्रभारी भीखमपुर के पद पर भेजा गया है। संवाद