फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मारपीट में बुजुर्ग महिला की मौत, पांच आरोपियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद के भल्लिया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की शाम हुई मारपीट में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उधर, गंभीर रूप से घायल बेटे का इलाज हो रहा है। पुलिस ने पांच आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

भल्लिया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की शाम गंगाराम पक्ष व राम अवतार के बेटे शिव भगवान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शनिवार की सुबह गंगाराम और उनके साथियों ने शिव भगवान को घेर लिया और लाठी-डंडों से मारने-पीटने लगे। बेटे को पिटता देख 55 वर्षीय मां सियापति बीच-बचाव करने पहुंची। दूसरे पक्ष के लोगों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इलाज के लिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान लाया गया। जहां डाक्टरों ने सियापति को मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही का कहना है कि मृतका के पति राम अवतार की तहरीर पर गंगाराम, संत कुमार, राम लखन, मधुराम व अमरजीत पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें