पुलिस अफसरों ने किया मौका मुआयना
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, सीओ सिटी महक शर्मा और कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और जांच के लिए कई टीमें लगाईं। सदर विधायक योगेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि मैंने मौका मुआयना किया है। पीड़ित परिजनों से भी बात हुई है। अभी उन्होंने किसी रंजिश की बात नहीं बताई है और न ही किसी पर शक जताया है। पुलिस की जांच दो-तीन बिंदुओं पर चल रही है। मृतक के शरीर पर चोटें मिली हैं। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण और चोटों का प्रकार स्पष्ट होने पर कुछ बातें और साफ होंगी।