मितौली। कस्बे में दो दिन पहले हुई सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की मंगलवार को इलाज के दौरान लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।
लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर बीते रविवार शाम को कस्बा निवासी रामू वाल्मीकि पुत्र मिश्री वाल्मीकि(75) को बाइक ने टक्कर मार दी थी। घायल का इलाज लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा था। मंगलवार शाम को परिजन शव लेकर वापस घर आ गए। मितौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद