महेवागंज/फूलबेहड़। शारदानगर थाना क्षेत्र के चौधरीपुरवा गांव के पास कार की चपेट में आकर एक बुजुर्ग घायल हो गए। इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र धौरहरा के मूडीगांव निवासी बाबूराम मिश्र (60) शारदानगर थाना के जटपुरवा गांव स्थित बैंक में गए थे। बैंक का काम निबटाकर दोपहर पैदल अपने घर जा रहे थे। इस बीच चौधरीपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
वाहन की चपेट में आकर मजदूर की मौत
सिकंद्राबाद। थाना क्षेत्र नीमगांव में सोमवार देर शाम सड़क हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव टिकौला निवासी 56 वर्षीय रामप्रसाद कोल्हू पर मजदूरी करके घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग उन्हें अस्पताल ले गए। हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। एसओ सुनीता कुशवाहा ने बताया देर रात तहरीर मिली, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद