फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बड़े भाई का चाकू से गला रेता, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गला रेत दिया। इससे बड़ा भाई लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसका लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, भाभी से प्रेमप्रसंग को लेकर हुई वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

बांकेगंज कस्बा से दो किलोमीटर दूर स्थित एक गांव के ग्रामीण का तीस वर्षीय बड़ा बेटा बुधवार रात घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। सुबह चार बजे उसके सगे 23 वर्षीय छोटे भाई ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर गला रेत दिया। उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब बाबा आंगन में पहुंचे तो देखा छोटा पोता हाथ में चाकू लिए खड़ा था। बाबा को देख वह भाग गया। परिजन गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना मैलानी के प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र गंगवार ने बताया कि घायल के बाबा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस कर्मियों की टीम गठित कर आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


भाभी से था प्रेम प्रसंग, इसलिए रंजिश
पुलिस को दी तहरीर में बाबा ने बताया कि आरोपी सरकारी अस्पताल के पास रहता है। उसका बड़े भाई की पत्नी से प्रेम संबंध है। इसी बात को लेकर वह बड़े भाई से रंजिश रखता था। बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे भी वह भाभी से मिलने आया था। रास्ते का कांटा हटाने के लिए जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। घायल को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। लखनऊ ट्रामा सेंटर में उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें