फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन दिनों से कई मोहल्लों को नहीं मिल रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर के कई मोहल्लों में बीते तीन दिनों से टंकी का शुद्ध पानी मोहल्लेवासियों को नसीब नहीं हो पा रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि पानी मिलता है, लेकिन प्रेशर कम होने के कारण ठीक ढंग से नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला बरबंडा, सिंगहिया, किसान प्रथम, किसान द्वितीय समेत कई मोहल्लों में पानी का प्रेशर कम होने के कारण ठीक ढंग से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिनके यहां मोटर लगी है, उनको पानी मिल रहा है लेकिन बिना मोटर वाले लोग पानी की किल्लत का सामना करने को विवश हैं। मोहल्लेवासियों ने बताया कि कई बार नगर पालिका से इसको लेकर शिकायत की गई। हर बार बताया गया कि वाल्मीकि मोहल्ले के पास टंकी का ट्रांसफार्मर फुंकने से यह दिक्कत आ रही है, जो एक-दो दिन में ठीक कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें