क्रिकेट टीम से परिचय लेते मुख्य अतिथि
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। स्व. समीर श्रीवास्तव मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश कुमार कश्यप ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी। उद्घाटन मैच तिकुनिया स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब और एकता क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। एकता क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। मौसम खराब होने के कारण मैच 24 ओवर का ही खेला गया।
तिकुनिया स्पोर्टिंग क्लब ने 24 ओवर में पांच विकेट खोकर 125 रन बनाए। इसमें रुद्र प्रताप सिंह ने चार चौके और तीन छक्के लगाकर 58, अमन वर्मा ने 21, अमित कुमार ने 16 एवं चित्रांश 11 रन बनाकर नाबाद रहे। एकता क्लब के अपूर्व भदौरिया ने दो, अतुल सिंह ने एक, साहिल खान ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकता क्रिकेट क्लब ने 14.1 ओवर 126 रन बनाकर जीत दर्ज की।
अपूर्व भदौरिया ने 76, तनु सिंह ने 27 रन की पारी खेली। तिकुनिया स्पोर्टिंग क्लब के अमित, विशेष और अमन मौर्य ने एक-एक विकेट लिया। इस दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अभिषेक शुक्ला, मिनाक्षी कश्यप, अनूप गुप्ता, योगेश भारती आदि मौजूद रहे।