फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नेपाल में पिकनिक मनाने गए खीरी के आठ लोग बाढ़ में फंसे... पुलिस ने बचाया; देखें वीडियो

Thu, 19 Jun 2025 03:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के आठ लोग नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए थे। भारी बारिश के कारण गोदावरी नदी में अचानक उफान आ गया, जिससे वह नदी के दूसरी तरफ फंस गया। सूचना पर पुलिस ने उन्हें सुरक्षित निकाला। 
विज्ञापन
नेपाल पुलिस ने भारतीय लोगों को बचाया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले के पहाड़ी क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए लखीमपुर खीरी के आठ लोग वहां गोदावरी नदी की बाढ़ में फंस गए। इसकी जानकारी होने पर नेपाल की गोदावरी पुलिस चौकी की टीम ने उन्हें रस्सी के जरिये सहारा देकर एक-एक कर सुरक्षित निकाल लिया। कैलाली में पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात हैं। नेपाल पुलिस ने यहां आने वाले भारतीय लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। 

विज्ञापन


नेपाल के कैलाली जिले की गोदावरी पुलिस चौकी के निरीक्षक इंद्रराज भट्ट ने बताया कि बुधवार को लखीमपुर निवासी संदीप वर्मा, हर्षित वर्मा, अंकित वर्मा, साकेत गुप्ता, अभिषेक देवाकांत, साहेवाग अली और निधि सिंह व स्नेहा सिंह नेपाल घूमने व पिकनिक मनाने आए थे। यह सभी लोग गोदावरी नदी पार एक टापू पर बैठ कर पिकनिक मना रहे थे। 

विज्ञापन

सभी को सुरक्षित निकाला गया 
पहाड़ पर हुई भारी भारिश के चलते शाम चार बजे अचानक नदी में बाढ़ आ गई, जिससे वे सभी लोग टापू पर ही फंस गए। वहां से बचाने की गुहार करने लगे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस दी। इस पर वहां तैनात अस्थायी पुलिस पोस्ट चौकी की पुलिस टीम ने पहुंच कर दोनों तरफ रस्सी बांध कर नदी के ऊपर गिरे पड़े एक पेड़ के ऊपर से एक-एक कर सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। इसके बाद सभी लोग देर शाम को लखीमपुर वापस चले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें