फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 651 परीक्षार्थियों में आठ रहे अनुपस्थित

Thu, 07 May 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
वाईडी कॉलेज में परीक्षा से पहले प्रवेश के लिए लाइन में खड़े छात्र छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालयीय परीक्षाएं शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में संपन्न हुईं। कुल 651 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 643 ने परीक्षा दी, जबकि आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। किसी भी परीक्षार्थी के नकल करते पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

प्रथम पाली में बीएससी षष्ठम सेमेस्टर रसायन विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें पंजीकृत 206 परीक्षार्थियों में से 202 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसी पाली में बीए षष्ठम सेमेस्टर संस्कृत विषय की परीक्षा भी कराई गई, जिसमें सभी 44 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में बीए अंग्रेजी मेजर और माइनर विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें पंजीकृत 401 परीक्षार्थियों में से 397 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. अमित सिंह ने बताया कि सभी परीक्षाएं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुईं। प्राचार्य प्रो. डॉ. हेमंत पाल ने कहा कि परीक्षा संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। शिक्षकों और कर्मचारियों के सहयोग से परीक्षाएं व्यवस्थित और नकलविहीन तरीके से कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें