फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह की बच्ची और बुजुर्ग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Eight-month-old girl and elderly corona infected
विज्ञापन
मैगलगंज। कस्बे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को मुख्य बाजार में 60 वर्षीय बुजुर्ग और उसकी आठ माह की पोती कोरोना संक्रमित मिले। एक ही परिवार में दो कोरोना संक्रमित निकलने से मैगलगंज के मुख्य बाजार में बैरिकेडिंग लगाकर मोहल्ले को सील कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया यदि किसी ने आवाजाही की, तो उस पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

पलिया में एक और संपूर्णानगर में मिले दो कोरोना संक्रमित
पलियाकलां। पलिया तहसील क्षेत्र में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पलिया के मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी एक और संपूर्णानगर में दो कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। तीनों संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को स्वास्थ्य विभाग चिह्नित कर रहा है।
संपूर्णानगर स्थित किसान सहकारी चीनी मिल में कोरोना को लेकर बरती जा रही सावधानियों को लेकर रैपिड जांच शिविर लगाया गया था। जिसमें तीस कर्मचारियों की जांच हुई। जांच में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें लैब इंचार्ज और एक अन्य कर्मचारी है। जिनको होम क्वारंटीन किया गया है। संवाद
विज्ञापन

पलिया तहसील रही बंद, लोगों को हुई दिक्कत
पलियाकलां। लेखपाल के कोरोना पॉजिटिव आने पर बुधवार को तहसील के गेट बंद कर दफ्तर और परिसर सैनिटाइज कराया गया।
बता दें कि पलिया तहसील में कार्यरत एक लेखपाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने तहसील को एक दिन के लिए बंद करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान सैनिटाइज किए जाने की बात कही थी। बुधवार तहसील के मुख्य द्वार पर ताला लगा रहा, पूरे दिन सैनिटाइजेशन किया गया। उधर, तहसील बंद होने से आने वाले वादकारियों को परेशानिनीका सामना करना पड़ा, सन्नाटा पसरा रहा। संवाद
कोरोना से बचाव की दी जानकारी, बांटी दवाएं
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की ओर से बुधवार को नसीरुद्दीन मौजी भवन में जागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी देकर मुफ्त दवाएं दी गईं। गोष्ठी में वरिष्ठ योग शिक्षक रामबहादुर मित्रा ने कहा कि योगासान एवं प्राणायाम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बेहद कारगर है। एमडी होम्योपैथ डॉ. देशदीपक जायसवाल ने मौजूद लोगों को कोरोना से बचाव के लिए होम्योपैथ दवा खिलाई और परिवार के लोगों को खिलाने के घर ले जाने के लिए दीं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए होम्योपैथ दवा बेहद कारगर है। आरपी त्रिपाठी, कुमुद सिंह, विजय कपूर, झब्बूलाल, सोबरनलाल बाजपेई, नरेश चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
दो पॉजिटिव मिलने के बाद मैलानी में हुई कोरोना की जांच
मैलानी। बांकेगंज से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां बीस लोगों की कोविड जांच के लिए उनका सैंपल पीसीआर के लिए लखनऊ भेजा। कैंप में आए सीएचसी बांकेगंज के मेडिकल ऑफिसर सुनील कुमार ने बताया कि मोहल्ला लाल बहादुर शास्त्री में एक युवक और धर्मशाला में एक युवती जांच में कोरोन पॉजिटिव मिले। इसके बाद यहां कैंप में पॉजिटिव आए लोगोंके परिवारवालों समेत बीस लोगों की सैंपलिंग की गई। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव लोगों को होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं। कैंप में पीएचसी प्रभारी संजीव कुमार, फार्मासिस्ट तुषार वर्मा, लैब टेक्नीशियन सुुरेश राम सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें