फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आठ लाख हड़पकर दूसरे के नाम कर दिया बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला तीर्थ निवासी अताउल हसन ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी, जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अताउल हसन ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कारण मुकदमे में कहा है कि उसने 19 मार्च वर्ष 2021 को पश्चिमी दीक्षिताना निवासी प्रमिला देवी, ज्ञानचंद, मायावती, दिनेश कुमार, महेश कुमार की गोला के बाहर स्थित जमीन 20 लख रुपये में खरीदना तय हुआ था। उसने आठ लाख रुपये देकर विक्रय अनुबंध रजिस्ट्रार कार्यालय में कराया था। बार-बार कहने के बाद भी यह लोग बैनामा कराने नहीं आए।
विज्ञापन

27 सितंबर 2022 को जमीन की पुनः बिक्री लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार वर्मा और गुप्ता कॉलोनी निवासी प्रभात श्रीवास्तव को कर दी गई। और उसका 800000 रुपये हड़प लिया गया। जिसमें साठ-गांठ कर लक्ष्मी नगर निवासी आसिफ अली और मुन्नूगंज निवासी सतनाम सिंह को गवाह बनाया गया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 420 और 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें