फरधान। धौरहरा खुर्द गांव के पास बैदनपुरवा निवासी सियाराम वर्मा की पत्नी सियापति से एक दिन पहले कुंडल लूटने वाले बाइक सवार दोनों बदमाशों को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक और एक लाल टी शर्ट वाले लुटेरे को पहचान लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अजय और संजीत उर्फ पेड़ा निवासी सासियां कॉलोनी देवकली थाना फरधान बताया। एसओ ब्रजेश कुमार मौर्य ने बताया गोला से उदयपुर जाने वाली नहर पटरी की चेकिंग के दौरान बाइक पर दो संदिग्ध लोगों को उदयपुर पुल के पास देखा गया।
पुलिस ने रोकना चाहा तो भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर महिला से लूटे गए कुंडल और एक 12 बोर तमंचा बरामद हुआ है। लूट में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है। इनके खिलाफ आसपास के फरधान थाने में कच्ची शराब बनाने वह चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।