गोला गोकर्णनाथ। स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में आठ दिवसीय ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पांच दिसंबर से किया जाएगा।
आयोजन कमेटी के सचिव धर्मेंद्र गिरि मोंटी ने बताया कि फुटबॉल के खिलाड़ी रहे उनके अग्रज स्वर्गीय विधायक अरविंद गिरि की स्मृति में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया गया है। टूर्नामेंट पांच दिसंबर से 12 दिसंबर के मध्य होगा। इसमें गोला, शाहजहांपुर, सैफई हॉस्टल, लखनऊ, बहराइच, गाजियाबाद, पटना बिहार, बालाघाट मध्य प्रदेश, सिवान बिहार, उत्तराखंड सहित 14 टीम में शामिल हो रही हैं। संवाद