फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पशु चुराने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सरगना समेत आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी-संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खीरी पुलिस ने सोमवार को पशु चुराने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सरगना और उसके कुछ साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मवेशियों को बरामद किया है। वहीं भैंस चोरी में प्रयोग होने वाली पिकअप भी बरामद की है। गैंग लीडर पर तीस हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन


बीते कुछ समय से कोतवाली क्षेत्र में भैंस चोरी होने की घटनाएं बढ़ी थीं। पुलिस किसी बाहरी गैंग के सक्रिय होने की बात कह रही थी। सोमवार को पुलिस ने शारदानहर पुल से पहले लगे बैरियर के पास से अंतरजनपदीय गिरोह के सरगना सलीम निवासी ग्राम रसूलपुर बकईया को गिरफ्तार किया। उस पर हत्या, लूट, डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। हलीम उर्फ छोटू ग्राम रसूलपुर, इरफान मोहल्ला बघौरी टोला, दिलशाद निवासी बघौरी, जियाउल्ला निवासी मोहल्ला सैय्यदबाड़ा, सलीम उर्फ मझिले निवासी ग्राम रसूलपुर, साहिबे आलम निवासी बघौरी टोना व अरशद अंसारी निवासी बघौली टोला को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से तीन भैंस, एक पड्डा, एक पड़िया, दो 315 बोर के तमंचे, भैंस चोरी में प्रयोग होने वाली दो पिकअप, छह चाकू, मोबाइल फोन के अलावा कुल 16 हजार छह सौ रुपये बरामद किए हैं। एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें