सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि सात नवंबर को संयुक्त टीम ने अभयपुर-होलागढ़ मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे के पास घेराबंदी कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहराइच जिले गुंदौरा निवासी के रईश अहमद, नासिरगंज श्रावस्ती निवासी सएज हुसैन उर्फ फैयाज, गोवार निवासी कफील अहमद उर्फ पांडे और घोसियाना दरगाह शरीफ के अकबर अली उर्फ ननके, पढुआ थाना क्षेत्र के गांव कंडौरा अर्जुन यादव, नंदकिशोर उर्फ आनंद उर्फ गड्डे और जितेंद्र यादव उर्फ छोटू एवं सुथना बरसोला थाना तिकोनिया मोबीन के रूप में हुई है।
आरोपी सएज हुसैन पर 21, अकबर पर 15, अर्जुन पर 6, कफील पर 7, मोबीन पर 5, नंदकिशोर पर 4, जितेंद्र और रईश के विरुद्ध पांच-पांच मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। एसओजी प्रभारी हिमांशु आनंद सिंह, धौरहरा एसआई बीरेंद्र सिंह, पढुआ एसआई बृम्हानंद यादव की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।