लखीमपुर खीरी। जिलेभर में बृहस्पतिवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी जोश-ओ-खरोश के साथ मनाया गया। जुलूस ए मोहम्मदी निकाले गए। मोहम्मदी में बिना अनुमति निकाले जा रहे जुलूस को पुुलिस ने रुकवाया। जुलूस को लेकर के मुख्य मार्गाें को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। इस दौरान रूट डायवर्जन रहा।
लखीमपुर में सुबह 11 बजे गोटैयाबाग से चौक से दुरुद-ओ सलाम के बाद जुलूस रवाना हुआ। जुलूस मेला रोड, आनंद टॉकीज रोड, हिदायत नगर रोड, कचहरी रोड आदि सड़कों से होता हुआ गुजरा। कई जगहों पर जुलूस का स्वागत किया गया। जुलूस में ऊंट, घोड़े लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। बाइक व ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ पैदल जुलूस में हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
थरवरनगंज पहुंच कर जुलूस एक बड़े जलसे में तब्दील हो गया। जहां पर हजरत मोहम्मद के जीवन पर आलमेदीन ने तकरीर की। इस मौके पर करीब 25 अंजुमनों ने जुलूस के लिए इंतजाम कर जुलूस में भी भागीदारी की।
उधर, मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में बिना अनुमति के जुलूस निकला तो पुलिस ने बंद करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सुबह गाड़ी पर डीजे बज रहा था। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि बिना अनुमति जुलूस निकल रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन जुलूस बंद करवाया। इंस्पेक्टर अंबर सिंह ने बताया कि जुलूस निकालने की अनुमति नहीं थी। जबकि जुलूस निकालने वालों का कहना है कि जुलूस के लिए कभी भी अनुमति नहीं ली गई।
अमीनगर में जुलूस ए मोहम्मदी में मौजूद अकीदतमंद।
अमीनगर में जुलूस ए मोहम्मदी में मौजूद अकीदतमंद।
अमीनगर में जुलूस ए मोहम्मदी में मौजूद अकीदतमंद।
अमीनगर में जुलूस ए मोहम्मदी में मौजूद अकीदतमंद।