फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज शहर में ईद मिलादुन्नबी का निकाला जाएगा जुलूस

Wed, 26 Aug 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ईद मिलादुन्नबी के लिए इस तरह सजाई गईं शहर की मुख्य सड़कें। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाई जाती है। बुधवार को इस मौके पर शहर में जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन

अंजुमन गुलमाने रसूल सदर मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष ताज मोहम्मद ने बताया कि आयोजन को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह है और तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जुलूस में ऊंट, घोड़े, बग्घी समेत चार और दो पहिया वाहन शामिल होंगे।
जिला मरकजी कमेटी के अध्यक्ष मुनीर अहमद वारसी ने बताया कि जुलूस के स्वागत के लिए रास्तों पर तैयारियां की गई हैं। जुलूस सुबह 10 बजे गोटैयाबाग से शुरू होगा। यहां से कृष्णा टॉकीज क्रॉसिंग, बसंत टॉकीज, हरिजन बस्ती, बक्सा मार्केट, मेला मैदान रोड, इमली चौराहा, जीआईसी, थरवरनगंज रोड और विलोबी मेमोरियल रोड होते हुए शाहपुरा कोठी पहुंचेगा। इसके बाद हिदायत नगर, प्यारेपुर, कचहरी, महाराजनगर, गुरुगोविंद चौक, रोडवेज और मीनार मस्जिद पहुंचेगा।
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर नमाज, दुरूद व सलाम पढ़ा जाएगा। इसके बाद जुलूस तहसील रोड, सदर कोतवाली, मेन रोड और हमदर्द दवा खाना होते हुए थरवरनगंज पहुंचेगा, जहां कार्यक्रम संपन्न होगा।

मिलाद की महफिलों से गुलजार हुआ खीरी कस्बा
खीरी टाउन। ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर कस्बे में जगह-जगह मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। अकीदतमंदों ने प्रतिष्ठानों और मकानों को सजाकर जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया और दुआएं मांगीं।
कस्बे में दर्जनों अंजुमनों ने अपने-अपने मोहल्लों की गलियों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया। मकानों और दुकानों पर झंडे लगाए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष उजमा बी के निवास पर भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी की महफिल सजी। सय्यद खुर्द साहब के आस्ताने पर मोहम्मद हारून मियां और बाजार में शाबान ने अपनी दुकान पर नूरानी महफिल सजाई। बाजार में लोग रंग-बिरंगी झालरें और झंडे खरीदते भी नजर आए।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे सुन्नी इमामबाड़े से अंजुमन रुहे कायनात की सरपरस्ती में परचम कुशाई के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलेगा। इसमें करीब 45 अंजुमनें शामिल होंगी और मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाएंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें