फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में पढ़ी नमाज, मुल्क में अमन और खुशहाली की मांगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना महामारी के साये और लॉकडाउन की बंदिशों के चलते ईद उल फितर का त्योहार बेहद सादगी में मनाया गया। जामा मस्जिद मे पेश इमाम मोहम्मद इश्हाक ने चार लोगों के साथ और मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में परिवार वालों के साथ ईद की नमाज अदा कर बिना किसी विशेष तैयारी के मजलूमों की मदद कर ईद की खुशियां बांटी। इस मौके पर देश में अमन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। लोगों ने व्हाट्सएप और मोबाइल पर एक-दूसरे को मुबारकबाद दीं। ईदगाहों पर मस्जिदों में सन्नाटा पसरा रहा। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम ने ईदगाहों और मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

खीरी टाउन ऐतिहासिक ईदगाह पर ईद की नमाज अदा नहीं की गई। मस्जिदों में सामाजिक दूरी बनाते हुए तीन लोगों ने और घरों पर ईद उल फितर की नमाज अदा कर मुल्क में खुशहाली ओर तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। घरों में मीठी सेंवई ओर अनेक प्रकार के पकवान बनाए गए।
पलियाकलां घरों पर नमाज पढ़ने के बाद मोबाइल से एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। मस्जिदों में भी पांच लोगों ने नमाज अदा की। सुरक्षा को लेकर सीओ राकेश कुमार नायक, इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला, चौकी इंचार्ज उदयभान यादव ने दलबल के साथ सभी मस्जिदों का जायजा लिया और मौलानाओं से बात कर उनको ईद की बधाई दी।
विज्ञापन

मैलानी ईद की नमाज घरों में अदा की। ईदगाह में कोई भी नमाजी नहीं गया। चेयरपर्सन सत्यवती ने नागरिकों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद आपसी मोहब्बत और भाईचारे का त्योहार है।
गोला गोकर्णनाथ ईद की नमाज घरों में अदा कर दुआएं मांगी गई। एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ आरके वर्मा, प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने ईदगाह, जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, बरकाती मस्जिद सहित नगर और क्षेत्र की मस्जिदों का भ्रमण किया। जहां रोजेदार एकत्र न हों इसलिए पुलिस तैनात रही। उधर, ममरी में हैदराबाद, मझिगवां, गनेशपुर, नयागांव, कोटवारा आदि स्थानों की मस्जिदों, ईदगाहों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने अपने घरों में ईद की नमाज अदा कर वतन की तरक्की की दुआ मांगी। इधर,अमीरनगर में ईद का त्योहार शासन की गाइड लाइन के अनुसार लोगों ने सामाजिक दूरी के साथ घरों में नमाज अदा कर मनाया। क्षेत्र की ईदगाहों पर पुलिस मुस्तैद रही। चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव ने पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण किया। लोगों ने गले न मिलकर ईद की मुबारकबाद मोबाइलों से एक दूसरों को दीं। वहीं संसारपुर में मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में नमाज पढ़कर कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए दुआएं मांगी। फोन से अपने रिश्तेदारों और मित्रों को ईद की मुबारकबाद दी।
रोशननगर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज घरों में पढ़कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। वनबुधेली, सरकारगढ़, सौखिया, परेली, अंगदपुर, रोशननगर आदि गांवों में घरों में ही नमाज अदा की गई।
भीखमपुर ईद पर लोगों ने अपने घरों में ही नमाज पढ़कर शांतिपूर्ण ढंग से ईद मनाई। बीएमपुर, कुतुलूपुर, चांदामाऊ, लालपुर, मोहम्मदाबाद, आंवला समेत क्षेत्र के तमाम गांवों में ईद मनाई गई।
बांकेगंज एसडीएम गोला अखिलेश यादव ने सोमवार सुबह बांकेगंज कस्बा सहित कुकरा,गुलाब नगर,झाऊपुर और पिपरिया स्थित मस्जिदों और ईदगाह का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घर में नमाज पढ़ने के बाद त्योहार की खुशियां मनाईं और एक दूसरे से गले मिलने से परहेज कर ईद की मुबारकबाद दी। जकीउल्ला बरकाती, निसार अहमद, इरफान अली मौजूद रहे।
मोहम्मदी एसडीएम स्वाति शुक्ला ने दल बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया। सभी ने घरों में ईद की नमाज अदा की। लोग न तो गले मिले न हाथ मिलाया।
पसगवां/बरवर क्षेत्र में ईद शांतिपूर्वक मनाई गई। एसडीएम स्वाति शुक्ला व सीओ प्रदीप कुमार यादव ने बरवर, जंगबहादुरगंज, कंटेन्मेंट जोन बरखेरियाजाट और बनकागांव का भ्रमण किया। नायब तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने सिसौरा सहामत, नासिर, इब्राहिमपुर, किरियारा सहित अन्य गांवों का जायजा लिया।
उचौलिया कोरोना संकट के चलते कंटेन्मेंट जोन बने बनकागांव में ईद पर लोग घरों में रहे। ईदगाह में गांव की जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना उमर ने चार अन्य लोगों के साथ नमाज पढ़ी। इसके अलावा अन्य लोगों ने घरों में ईद की नमाज पढ़ी।
निघासन क्षेत्र में ईद का त्यौहार लोगों ने घरों पर ही मनाया। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप ने बताया कि क्षेत्र के एक ईदगाह में लोग एकत्र हो रहे थे, जिनको वहां से हटा दिया।
धौरहरा। एसडीएम एस सुधाकरन और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव और कफारा में सीओ अभिषेक प्रताप ने ईदगाह पर जाकर जायजा लिया।
बिजुआ सुबह से लोगों ने अपने घर पर ही परिवार के साथ सामाजिक दूरी का पालन कर ईद की नमाज पढ़ी। जो लोग दूसरों के घर नही जा सके तो घर से ही वीडियो कॉल कर ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें