फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के लिए शहर तैयार बाजार हुआ गुलजार

Fri, 17 Jul 2015 10:10 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद के लिए पूरे जिले में जोरदार तैयारियां जारी हैं। ईद के एक दिन पहले बाजार खिल उठा। ईद में बनने वाले पकवानों में काम आने वाले सामग्री जैसे सेंवइयां, सूतफेनी, सूखे मेवे, खोया, दूध फल और मिठाइयों की जमकर बिक्री हुई। इन चीजों से बाजार पटा रहा। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भारी भीड़ रही तो चूड़ियों और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन

शनिवार को ईद होने के कारण शुक्रवार को बाजार में काफी भीड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर रही। शहर के अन्य शो रूम के अलावा दोनों शॉपिंग माल में भी काफी खरीददार उमड़े। ईद की नमाज के लिए टोपी, कुरते पायजामे की जमकर बिक्री हुई। युवाओं ने जींस और टीशर्ट पसंद की तो महिलाओं ने अपने पंसद के नए स्टाइल के कपड़े खरीदे। खरीदारी में महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा उत्साहित दिखे।
उधर ईद के लिए शहर में साफ सफाई की व्यवस्था जारी रही। नगर पालिका की ओर से ईदगाहों, मस्जिदों और मुस्लिम बस्तियों में साफ सफाई की विशेष व्यवस्था की जा रही है। ईदगाहों के इर्द-गिर्द चूना डलवाया जा रहा है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईदगाहों के अलावा शहर में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात की जा रही है।
--
ईद की नमाज का समय मुकर्रर
मस्जिद ईदगाह                सुबह 9.00 बजे
मस्जिद मीनारा                सुबह 9.15 बजे
मस्जिद महाराजनगर           सुबह 8.30 बजे
गौसिया मस्जिद                सुबह 7.45 बजे
मस्जिद हाथीपुर कोठार         सुबह 8.30 बजे
मस्जिद गुलजारनगर            सुबह 8.45 बजे
मस्जिद हिदायतनगर            सुबह 8.30 बजे
मस्जिद मथना शरीफ           सुबह 8.00 बजे
ईदगाह नौरंगाबाद               सुबह 10.00 बजे
मस्जिद गोटैयाबाग              सुबह 9.45 बजे
मस्जिद कचहरी                सुबह 8.45 बजे
सुनहरी मस्जिद                 सुबह 10.00 बजे
अजमेरी मस्जिद हाथीपुर        सुबह 8.30 बजे
कादरी मस्जिद गुलजारनगर     सुबह 9.00 बजे
हुसैनी मस्जिद हिदायतनगर     सुबह 9.00 बजे
मस्जिद इस्लामनगर             सुबह 8.15 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें