फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो लाख रुपये से रिसोर्स सेंटर को बेहतर करने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के प्राथमिक विद्यालय सदर परिसर में संचालित रिसोर्स सेंटर में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को फिजियोथेरेपिस्ट, ब्रेल-साइन लैंग्वेज की सुविधा मिलेगी। शासन ने बच्चों की सुविधा के मद्देनजर आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए दो लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। सीडीओ की अध्यक्षता में एक समिति बनाकर जल्द ही सामान की खरीदारी की जाएगी।
महराजनगर के सदर विद्यालय में बने रिसोर्स सेंटर पर दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की तैनाती है। बच्चों को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिल पाता है। आवासीय सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। अब साइन लैंग्वेज फिजियोथेरेपिस्ट बच्चों को ब्रेल व साइन लैंग्वेज सीखाने में मददगार होने वाला है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि रिसोर्स सेंटर पर दिव्यांग बच्चों की चिकित्सीय सुविधाओं का ध्यान रखा जाता है। शासन की ओर से स्वीकृत धनराशि से अब बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण का मॉडल बनाया जाएगा, जिसके संचालन की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक व नोडल शिक्षक की होगी। इसमें शिक्षक व फिजियोथेरेपिस्ट सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने बीएसए को आदेश जारी कर बताया कि इस पहल में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के साथ-साथ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को भी आवश्यक सहयोग दिया जाए। रिसोर्स सेंटर के लिए आवश्यक उपकरण व सामग्री खरीदने के लिए जिले में सीडीओ की अध्यक्षता वाली एक समिति का गठन होगा। विभाग को दो लाख रुपये की सामग्री खरीदने के लिए ग्रांट उपलब्ध करा दी है। 31 अगस्त तक सभी जरूरी कागजी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें