फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: माध्यमिक और परिषदीय स्कूलों में मनाया जाएगा शिक्षा सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर जिले के माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इसका लक्ष्य विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच सहयोग व नवाचार को बढ़ाना है। शिक्षा सप्ताह 28 जुलाई को संपन्न होगा। इस बीच सप्ताह वार कार्यक्रम जैसे- टीएलएम डे, स्पोर्ट्स डे, कल्चर डे, स्किलिंग, इको क्लब और डिजिटल इंसटेटिव डे सहित अन्य आयोजन कराए जाएंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने बताया कि विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच सहयोग व नवाचार को बढ़ाने के लिए शिक्षा सप्ताह का आयोजन कराया जा रहा है। नीति निर्माताओं व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को विचार साझा करने के लिए मंच भी मिलेगा।
सप्ताह में प्रतिदिन पहले दिन टीएलएम यानी शिक्षण-अधिगम सामग्री व दूसरे दिन एफएलएन यानी मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता के तहत कार्यक्रम आयोजित होंगे। बुधवार को विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधि होंगी। वहीं, चौथे दिन सांस्कृतिक गतिविधि, पांचवें दिन स्किल और डिजिटल पहल दिवस, छठवें दिन स्कूल न्यूट्रीशन डे व ईको क्लब से संबंधित गतिविधियां कराई जाएंगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि अंतिम दिन सामुदायिक सहभागिता दिवस होगा। टीएलएम दिवस पर कपड़े या गत्ते पर शैक्षिक बोर्ड गेम डिजाइन करने के साथ कठपुतली बनाना, कहानी कार्ड और चार्ट बनाने के बारे में बताया जाएगा। वहीं, एफएलएन दिवस में संगोष्ठी, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों और आनंदमय शिक्षण पर संवाद सत्र होगा। अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया। इतना ही नहीं बच्चों व स्कूल को निपुण बनाने के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें