फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा राज्यमंत्री ने किया कॉलेज का मुआयना

Fri, 19 Dec 2014 08:13 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज का शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। साथ ही कक्षाओं में जाकर छात्रों से कई प्रश्न पूछकर शिक्षा का स्तर जाना। उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य श्यामलाल रावत को कई निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शिक्षा राज्यमंत्री करीब 12:30 बजे अचानक बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज पहुंच गए। उस समय मध्यावकाश चल रहा था। उन्होंने प्रधानाचार्य श्यामलाल रावत से कहा कि वे कक्षाओं में स्वयं जाकर छात्रों की पढ़ाई देखेंगे। कोई शिक्षक उनके साथ न चले। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल और इंटर की चार कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से कई प्रश्न पूछे। इसमें विद्यार्थी कुछ का उत्तर दे सके तो कई प्रश्नों पर मौन रहे। इस अवसर पर उन्होंने कक्षाओं में पढ़ा रहे शिक्षकों को मेहनत से पढ़ाने एवं घर से पढ़कर आने के निर्देश दिए।
शिक्षा राज्यमंत्री ने विद्यालय की साज-सज्जा और विकसित गुलाबों वाली वाटिका की प्रशंसा की। साथ ही प्रधानाचार्य को समय-समय पर स्वयं कक्षाओं में जाकर चेक करने के निर्देश भी दिए। कॉलेज के उपप्रबंधक राजेश कुमार ने शिक्षा राज्यमंत्री को कॉलेज में स्टाफ की बेहद कमी बताकर तत्काल शिक्षक दिलाने की मांग की। उन्होंने 26 कक्षाओं पर मात्र एक दर्जन शिक्षक होने की जानकारी भी दी। इस पर  उन्होंने शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सूची मंागी। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें