फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी के लाल ने रौशन किया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपीपीसीएस परीक्षा के जारी अंतिम परिणाम में खीरी के लाल ने पूरे प्रदेश के टॉप टेन सफल अभ्यर्थियों में अपनी जगह बनाकर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। थाना ईसानगर क्षेत्र के ग्राम रायपुर में रहने वाले अमित सिंह ने 2021 की पीसीएस परीक्षा में नौवीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

वर्तमान में बहराइच जिले के किसान डिग्री कॉलेज में नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर अमित सिंह ने बताया कि कुछ ही महीने पहले उनकी आयोग से असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति हुई है। उन्होंने बताया कि इसी साल मार्च महीने में उन्होंने पीसीएस की परीक्षा दी थी, जिसके बाद अक्तूबर में उसका परिणाम आ गया है। अधिकारी बनने से उत्साहित अमित सिंह ने बताया कि लखीमपुर के ग्रीन फील्ड एकेडमी से उनकी छठी और सातवीं की पढ़ाई हुई है। बताया कि पिता संत बहादुर सिंह रेलवे में लोको पायलट थे, लिहाजा तबादला होने पर उनकी आगे की पढ़ाई एलपीएस लखनऊ में हुई है। बताया कि 12वीं की पढ़ाई के बाद उच्च शिक्षा के लिये वह आईआईएसईआर भोपाल चले गए। जहां से फिजिक्स में बीएससी और एमएससी की डिग्री हासिल की। इसके बाद वह यूपीएसससी की परीक्षा की तैयारी में जुट गए और तैयारी में फिजिक्स को ही ऑप्शनल रखा।
ताऊजी की चाहत देती रही प्रेरणा
अमित सिंह ने बताया कि पीसीएस में चयनित होने से पहले ही वह असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास एनफोर्समेंट ऑफिसर के पद पर भी नौकरी ज्वाइन करने का ऑफर है। उन्होंने बताया कि उनके ताऊ जी तोले सिंह जो कि एक कारोबारी हैं, वह हमेशा से यह चाहते और कहते रहते थे कि परिवार का कोई सदस्य प्रशासनिक सेवा में होना चाहिये। बताया कि ताऊजी की इच्छा ही उन्हें प्रेरणा देती रहती थी। अमित सिंह ने बताया कि इसके अलावा उन्होंने आईएएस की मुख्य परीक्षा भी दी है। परिणाम आना बाकी है। लोक सेवा आयोग की प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाने पर कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। बताया कि पिता रिटायर हो चुके हैं और परिवार लखीमपुर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें