फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस नवीनीकरण न होने पर लाखों की आतिशबाजी जब्त

विज्ञापन
दुकान की पड़ताल करती पुलिस।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीओ सिटी ने मंगलवार को देवकली रोड स्थित एक पटाखा की दुकान पर छापा मारा। बताते हैं कि पुलिस की पड़ताल में दुकान का लाइसेंस 11 माह पुराना मिला। इस पर पुलिस ने दुकान और गोदाम सीज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

देवकली रोड पर भाजपा कार्यालय से पहले एक थोक आतिशबाजी की दुकान है। मंगलवार शाम सीओ सिटी संदीप सिंह ने उस दुकान पर छापा मारा। जांच पड़ताल में दुकान का लाइसेंस रिन्यू नहीं मिला। लाइसेंस का नवीनीकरण कराए बिना ही आतिशबाजी सामग्री बेच रहे दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकान और गोदाम को सीज कर दिया है। सीओ सिटी ने बताया कि पिछले करीब 11 माह से बिना लाइसेंस के चल रही पटाखे की दुकान को सीज कर आतिशबाजी की सामग्री जब्त कर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें