फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोके, मेरिट अंकों में मिला अंतर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग में हाल ही में की गई शिक्षकों की भर्ती में 22 अभ्यर्थियों के मेरिट अंकों में गड़बड़ी मिली है, जिससे बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने इन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन में दर्ज किए गए नंबरों के आधार पर पूरे प्रदेश के अभ्यर्थियों की मेरिट सूची बनाई गई थी। विद्यालय आवंटन के बाद शैक्षिक अभिलेखों की जांच की गई तो नंबर कम पाए गए। बीएसए ने इस मामले की सूचना शासन को दी है।
69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जनपद में 1593 शिक्षकों की भर्ती की गई है, जिन्हें 26 से 31 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन विद्यालय आवंटित किए गए थे। इसके बाद एक फरवरी 2021 से नियुक्ति पत्र बांटे किए, जिस दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों से ऑनलाइन आवेदन में भरे गए विवरण का मिलान कराया गया। इसमें 22 अभ्यर्थी ऐसे मिले, जिनके आवेदन फार्म में ज्यादा अंक दर्ज थे, लेकिन शैक्षिक अभिलेखों में नंबर कम पाए गए। पूछताछ में ज्यादातर अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन में गलती से ज्यादा नंबर लिख जाने की बात बताई है। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में नंबर ज्यादा लिखे गए हैं, जबकि शैक्षिक प्रमाण पत्रों में नंबर कम हैं। दोनों में अंतर होने के चलते 22 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए हैं। मामले की सूचना शासन को देकर मार्गदर्शन मांगा है, जहां से प्राप्त निर्देशों के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें