लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने साल-2021 में पढ़ाई के दिन निर्धारित कर दिए हैं। इसके अनुसार अगले साल यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में 235 दिन पढ़ाई होगी 130 दिनों का अवकाश रहेगा। गर्मी की छुट्टियां 21 मई से 30 जून तक होंगी। डीआईओएस ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए अवकाश कलेंडर के बारे में प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग हर साल स्कूलों में कितने पढ़ाई होगी और कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे, इसका निर्धारण करता है। 2020 में माध्यमिक विद्यालय 231 दिन खोलने का आदेश जारी हुुआ था, लेकिन कोरोना के कारण करीब आठ माह तक विद्यालय बंद रहे। मगर, इस बार माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 235 दिन स्कूल खोलने का आदेश जारी किया है। डीआईओएस हयात अली अंसारी ने बताया कि विभाग ने जो कलेंडर जारी किया है उसके अनुसार 365 दिन में से 15 दिन के विभिन्न प्रकार के अवकाश रहेंगे। करवा चौथ पर विवाहित महिलाओं को छुट्टी रहेगी। जबकि स्थानीय अवकाश डीएम निर्धारित करेंगे। उन्होंने बताया कि 15 दिन की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा-2021 होगी। संवाद